लाइव न्यूज़ :

केरल: घर बनाने के लिए किडनी बेचने जा रहा था बुजुर्ग व्यक्ति, सरकार से मिली मदद

By भाषा | Updated: February 15, 2019 03:00 IST

विनाशकारी बाढ़ के कारण छह महीना पहले उनके घर की छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा था।जोसेफ ने बताया, ‘‘मुझे लगा कि आत्महत्या करना एक कायरतापूर्ण कार्य था और इसलिए उसने इसका सहारा नहीं लिया। हालांकि, मुझे पता है कि किडनी बेचना अवैध है लेकिन मेरे पास दूसरा विकल्प नहीं था।’’ 

Open in App

केरल के इडुक्की में 72 वर्षीय एक व्यक्ति ने अगस्त में आये बाढ़ के कारण ध्वस्त हो चुके अपने घर को फिर से बनाने के लिए अपना एक किडनी बेचने का प्रस्ताव दिया था और कहा था कि सरकार से मदद मिलने के सभी प्रयासों के विफल हो जाने के बाद उसने अवसाद के कारण यह कदम उठाया। हालांकि, टेलीविजन पर खबर दिखाये जाने के बाद केरल सरकार ने बुजुर्ग व्यक्ति को हर तरह का मदद करने का आश्वासन दिया है।

जोसेफ ने कहा था कि वह एक किडनी बेचने के लिए तैयार है और उसे राज्य सरकार से प्रस्तावित 10,000 रुपये की सहायता भी नहीं मिली। वह किसान है।

हालांकि, पत्नी एलिस के साथ रह रहे जोसेफ ने कहा कि उसे मालूम था कि किडनी बेचना अवैध है लेकिन वह पंचायत अधिकारियों का ध्यान अपनी दुर्दशा की ओर खींचने के लिए बेताब थे जिन्होंने कथित तौर घूस की मांग की थी और उन्हें राहत देने से इंकार किया था।

उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी का तब मजाक उड़ाया गया था जब वह मदद मांगने के लिए अधिकारियों से मिलने गई थी।

टेलीविजन चैनलों के जोसेफ के टूटे हुये घर के सामने का हिस्सा दिखाये जाने के बाद केरल सरकार ने इडुक्की जिले में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति को हर तरह की मदद का आश्वासन देने का प्रस्ताव दिया।

विनाशकारी बाढ़ के कारण छह महीना पहले उनके घर की छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा था।जोसेफ ने बताया, ‘‘मुझे लगा कि आत्महत्या करना एक कायरतापूर्ण कार्य था और इसलिए उसने इसका सहारा नहीं लिया। हालांकि, मुझे पता है कि किडनी बेचना अवैध है लेकिन मेरे पास दूसरा विकल्प नहीं था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी दुर्दशा बताने के लिए भी था।’’ अधिकारियों ने अब दंपति की मदद के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos