केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली?, यमन में बड़ी जीत, 2017 में यमनी नागरिक की हत्या में दोषी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 14:42 IST2025-07-15T14:40:47+5:302025-07-15T14:42:19+5:30

केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया है।

Kerala nurse Nimisha Priya hanging postponed Big victory Yemen convicted murdering Yemeni citizen in 2017, 24 Hours Execution Big Relief | केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली?, यमन में बड़ी जीत, 2017 में यमनी नागरिक की हत्या में दोषी!

file photo

Highlightsयमन के स्थानीय अधिकारियों ने 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा टाल दी है। यमन की एक अदालत ने 2020 में उसे मौत की सजा सुनाई थी।देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में उसकी अपील खारिज कर दी थी।

नई दिल्लीः  यमन में मौत की सज़ा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी यमनी अधिकारियों ने टाल दी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय नर्स को बुधवार यानी कल फांसी दी जानी थी। केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया है।

ऐसी जानकारी मिली है कि यमन के स्थानीय अधिकारियों ने 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा टाल दी है। यमन की एक अदालत ने 2020 में उसे मौत की सजा सुनाई थी और देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में उसकी अपील खारिज कर दी थी। भारत की 38 वर्षीय नर्स अभी यमन की राजधानी सना की एक जेल में बंद है, जो ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाला क्षेत्र है। 

Web Title: Kerala nurse Nimisha Priya hanging postponed Big victory Yemen convicted murdering Yemeni citizen in 2017, 24 Hours Execution Big Relief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :KeralaPoliceकेरल