लाइव न्यूज़ :

केरल : अभिनेता जोजू जॉर्ज की कार पर हमले के संबंध में गैर-जमानती मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:26 IST

Open in App

कोच्चि, दो नवंबर कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने मंगलवार को कहा कि देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़क जाम किये जाने के दौरान अभिनेता जोजू जॉर्ज की कार में तोड़फोड़ के मामले में गैर जमानती मामला दर्ज किया गया है।

नागराजू ने कहा कि सोमवार की घटनाओं की जांच की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ''कल की नाकेबंदी के संबंध में हमने दो मामले दर्ज किए हैं। एक यातायात अवरुद्ध करने के लिए और दूसरा जोजू जॉर्ज की कार में तोड़फोड़ करने के लिए। दूसरा मामला गैर-जमानती है और हमने दोषियों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। हमने वीडियो की जांच की है।''

कोच्चि में सोमवार को कांग्रेस जिला समिति ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया था। हालांकि पार्टी उस समय मुश्किल में पड़ गई जब फिल्मस्टार जोजू जॉर्ज ने आंदोलनकारियों द्वारा एक व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने पर सवाल उठाया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी कार पर हमला हुआ तथा फिल्म उद्योग और डीवाईएफआई अभिनेता के समर्थन में आ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह