लाइव न्यूज़ :

केरल : मुस्लिम लीग ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए एमएसएफ के महिला मोर्चे को भंग किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 18:59 IST

Open in App

मलाप्पुरम (केरल), आठ सितंबर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए मुस्लिम छात्र संघ (एमएसएफ) की महिला शाखा ‘हरिथा’ की राज्य समिति को बुधवार को भंग कर दिया।

दरअसल, एमएसएफ की महिला शाखा की कुछ सदस्यों के मुताबिक पार्टी के पुरुष सदस्यों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर महिला सदस्यों ने केरल महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है। शिकायत वापस नहीं लिए जाने के कारण आईयूएमएल ने ‘हरिथा’ की राज्य समिति को भंग करने का फैसला लिया है।

यहां पार्टी की उच्च स्तरीय समिति की बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा करते हुए, मुस्लिम लीग के राज्य महासचिव पीएमए सलाम ने कहा कि हरिथा नेताओं की ओर से 'घोर अनुशासनहीनता' ने पार्टी नेतृत्व को हरिथा की वर्तमान समिति को भंग करने के लिए मजबूर किया है।

हरिथा-एमएसएफ की राज्य समिति की 10 सदस्यों ने कुछ महीने पहले राज्य समिति की बैठक के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए एमएसएफ के कुछ पुरुष सदस्यों के खिलाफ राज्य महिला आयोग में याचिका दायर की थी।

इस मामले को लेकर आईयूएमएल के शीर्ष नेताओं द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर हरिथा ने महिला आयोग का रुख किया है।

मुस्लिम लीग नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद, एमएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष पीके नवास, जिन पर महिला सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप है, उन्होंने इस घटना पर खेद व्यक्त किया था, लेकिन वह अपने दावे पर अड़े रहे कि उन्होंने किसी भी अशब्द का इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण इरादे से नहीं किया था।

इसके बाद आईयूएमएल ने हरिथा को शिकायत वापस लेने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल