लाइव न्यूज़ :

Floods in India: सीएम देवेंद्र फड़णवीस और उनके मंत्री अपनी एक महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों को देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 15:07 IST

ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक के 17 जिलों के 2,738 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बाढ़ से थोड़ी राहत, मृतकों की संख्या 48 पहुंचीराहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

बाढ़ प्रभावित गुजरात, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ से अब तक करीब 200 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सोमवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित राज्यों के कई इलाकों में बारिश कम हो गयी है, जहां 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और जलमग्न इलाकों से जलस्तर घटना शुरू हो गया है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार मानसूनी बारिश के प्रकोप के चलते केरल में मंगलवार को मृतक संख्या बढ़कर 85 हो गयी जबकि कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 116 लोगों की मौत हुई है।

13 Aug, 19 03:08 PM

मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने की सैलरी देंगे फड़णवीस मंत्रिमंडल के सदस्य

13 Aug, 19 10:20 AM

केंद्र सरकार से तत्काल 10 हजार करोड़ की मांग करूंगा-येदियुरप्पा

राज्य में आई बाढ़ को लेकर कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा- 'स्थिति बहुत खराब है। गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हालात का जायजा लिया है। राज्य में 50,000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। 16 अगस्त को, मैं इस सिलसिले में पीएम से मिलने दिल्ली जा रहा हूं।' केंद्र सरकार से तत्काल 10 हजार करोड़ की मांग करूंगा।

13 Aug, 19 10:19 AM

केरल में अबतक बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 88 हो गई, 40 लोग भी लापता।

13 Aug, 19 09:01 AM

केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 85 पहुंची

13 Aug, 19 09:00 AM

महाराष्ट्र में सोमवार को मृतक संख्या बढ़कर 43 पहुंच गयी

 महाराष्ट्र में सोमवार को मृतक संख्या बढ़कर 43 पहुंच गयी। रविवार को करीब 4.48 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया था। इन्हें 372 अस्थाई शिविरों में भेजा गया। गुजरात में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं पर सवार मछुआरों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। राज्य में पिछले पांच दिन में बारिश की घटनाओं में करीब 31 लोग मारे गये। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), वायुसेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

13 Aug, 19 08:59 AM

कर्नाटक में बाढ़ से थोड़ी राहत, मृतकों की संख्या 48 पहुंची

कर्नाटक में सोमवार को ज्यादातर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाढ़ से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव एवं राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उम्मीद जताई कि बारिश कम होने से अगले चार से छह दिनों में राज्य में स्थिति सामान्य हो सकती है। बाढ़ की स्थिति में सुधार के बाद लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है और उन लोगों तक तेजी से पहुंचने की कोशिश हो रही है जिन्हें संबंधित स्थलों से तत्काल निकालने की जरूरत है। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने और वहां से पानी छोड़े जाने के कारण, बांधों के आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरती जा रही है।

13 Aug, 19 08:59 AM

बारिश के कारण ओडिशा में बाढ़ का खतरा

ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कालाहांडी जिले में मकान की दीवार गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी और उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी। पिछले सप्ताह से ही राज्य में मूसलाधार बारिश में चार लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण और पश्चिम ओडिशा के नौ जिले प्रभावित हुए हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से आगामी तीन दिनों में और बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य सरकार ने बाढ़ की आशंका देखते हुए हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन से तैयारी करने को कहा है । मौसम विभाग के मुताबिक मयूरभंज, सोनेपुर, क्योंझर, बलांगीर, बारागढ़, कालाहांडी, कंधमाल, रायगड़, नयागढ और पुरी जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्से में मंगलवार को भारी बारिश होने की आशंका है।

टॅग्स :बाढ़केरलकर्नाटकमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम