लाइव न्यूज़ :

केरल:महिला नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर एमएसएफ के प्रदेश प्रमुख गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 16:23 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 10 सितंबर मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) की महिला शाखा के नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपों का सामना कर रहे एमएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष पी. के. नवास को पुलिस ने यहां शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि राज्य महिला आयोग (एसडब्ल्यूसी) की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एमएसएफ नेता को चेंगमनाड पुलिस ने तलब किया था। एक घंटे तक चली पूछताछ के बाद नवास को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एमएसएफ की महिला शाखा एमएसएफ-हरिथा की कुछ सदस्यों के मुताबिक पार्टी के पुरुष सदस्यों ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस सिलसिले में महिला सदस्यों ने केरल महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने हरिथा की नेताओं को अपनी शिकायत वापस लेने कहा था, लेकिन एमएसएफ-हरिथा ने शिकायत वापस लेने से इनकार करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्र संगठन आईयूएमएल से संबद्ध है।

आईयूएमएल ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए एमएसएफ की महिला शाखा ‘हरिथा’ की राज्य समिति को बुधवार को भंग कर दिया।

एमएसएफ-हरिथा की नेता एवं एमएसएफ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फातिमा तेहलिया ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणियों के परिणामस्वरूप हरिथा की राज्य समिति की 10 नेताओं ने मजबूर होकर एमएसएफ के पुरुष पदाधिकारियों के खिलाफ यह कदम उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल