लाइव न्यूज़ :

केरल: वलयार की नाबालिग बहनों की मां मुख्यमत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेगी, विजयन बोले-सरकार साथ खड़ी रही

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:42 IST

Open in App

त्रिशूर/कन्नूर, 16 मार्च वर्ष 2017 में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं दो नाबालिग लड़कियों की मां द्वारा केरल के मुख्यमंत्री के विरुद्ध धर्मदम से चुनाव लड़ने की घोषणा किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पिनराई विजयन ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा उक्त महिला के साथ खड़ी रही और कभी उसे ठेस नहीं पहुंचने दी।

कन्नूर में विधानसभा चुनाव प्रचार कर रहे विजयन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम उस मां के साथ खड़े रहे हैं और उसने जो भी मांग की वह पूरी की गई और इसका कोई मलाल नहीं है। हमने उसे किसी भी तरह ठेस नहीं पहुंचाई।”

विजयन ने कहा कि यदि वह (महिला) किसी की बातों में आकर कुछ करना चाहती है तो वह इसके लिए स्वतंत्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

पलक्क्ड़ जिले के वलयार में 2017 में दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था और वे अपने घर में फंदे पर लटकी हुई पाई गई थीं।

उन लड़कियों की मां ने त्रिशूर में संवाददाताओं से कहा था, “मैं अपनी बेटियों के लिए न्याय चाहती हूं। मैंने तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री से मुलाकात की, मैं रोई और अपनी बच्चियों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की गुहार लगाई। मैं विजयन के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडूंगी। संघ परिवार को छोड़कर हम सभी का समर्थन लेंगे।”

लड़कियों की मां ने मामले की जांच करने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित रूप से सरकार द्वारा कार्रवाई न करने पर सिर मुंडवा लिया था।

उक्त महिला अब पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कासरगोड से तिरुवनंतपुरम की “नीति यात्रा” कर रही है जो चार अप्रैल को खत्म होगी।

धर्मदम से भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सी के पद्मनाभन को उतारा है और कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन द्वारा उम्मीदवार का ऐलान किया जाना अभी बाकी है।

केपीसीसी अध्यक्ष एम. रामचंद्रन ने कहा कि महिला ने धर्मदम से चुनाव लड़ने का फैसला कर सही किया है।

केरल उच्च न्यायालय द्वारा मुकदमा दोबारा जांच शुरू करने का आदेश जारी किए जाने के बाद, एलडीएफ सरकार ने दोनों बहनों की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय जनवरी में लिया था।

राज्य सरकार और लड़कियों की मां की ओर से दायर याचिका को अनुमति देते हुए अदालत ने इस साल छह जनवरी को मुकदमा दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था और कहा था कि जांच में गंभीर खामियां है।

पलक्कड़ जिले के वलयार में 13 जनवरी 2017 को 13 वर्षीय एक लड़की को अपनी झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया था और चार मार्च को उसकी नौ वर्षीय बहन की मौत भी इसी तरह हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह