दो साल पहले केरल से गायब हुई थी चौदह साल की लड़की, अब चार महीने के बच्चे के साथ तमिलनाडु में मिली

By अभिषेक पारीक | Updated: June 21, 2021 17:13 IST2021-06-21T16:26:26+5:302021-06-21T17:13:25+5:30

केरल के पलक्कड़ जिले से करीब दो साल पहले एक चौदह साल की बच्ची लापता हो गई थी। 18 जून को पुलिस ने उसे तमिलनाडु के मदुरै में पाया।

Kerala missing 14 year girl found 2 years later with 4 month old baby in Tamil Nadu | दो साल पहले केरल से गायब हुई थी चौदह साल की लड़की, अब चार महीने के बच्चे के साथ तमिलनाडु में मिली

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsकेरल के पलक्कड़ से दो साल पहले एक चौदह साल की बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस को लड़की 18 जून को एक चार महीने के बच्चे के साथ मदुरै में मिली। जांच के लिए लड़की और उसके बच्चे के डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे। 

केरल के पलक्कड़ जिले से करीब दो साल पहले एक चौदह साल की बच्ची लापता हो गई थी। 18 जून को पुलिस ने उसे तमिलनाडु के मदुरै में पाया। चार महीने का बच्चा भी उसके साथ था। पुलिस ने कहा कि 16 वर्षीय मां एक 22 साल के व्यक्ति के साथ रह रही थी, जिसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। 

2019 में यह दोनों कथित तौर पर भाग गए थे। वह व्यक्ति पलक्कड़ में लड़की की मां के साथ केटरिंग का काम करता था। पुलिस का कहना है कि हमें नहीं पता कि परिवार को इस बारे में जानकारी है या नहीं कि दोनों साथ रह रहे थे। 

माता-पिता ने दी थी लापता होने की सूचना

युवती तमिलनाडु की सीमा पर स्थित पलक्कड़ के कोझिंजम्पारा की रहने वाली है। बेटी के लापता होने के बारे में उसके माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद कोझिंजम्पारा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं लगा। 

दो साल बाद मदुरै में होने की सूचना मिली

दो साल के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मदुरै में है। पलक्कड़ जिले के पुलिस उपाधीक्षक जॉन सी ने मीडिया को बताया कि वह मदुरै के एक व्यक्ति के घर पर मिली। वह व्यक्ति लड़की की मां के साथ काम करता था। उसके अन्य रिश्तेदार भी नजदीक ही रहते हैं और लड़की को उसकी पत्नी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें यकीन नहीं है कि वे लड़की की उम्र के बारे में जानते हैं। लड़की अब एक चार महीने के बच्चे की मां है। 

डीएनए सैंपल लिए जाएंगे

इस मामले में युवक के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच के लिए लड़की और उसके बच्चे के डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे। 

Web Title: Kerala missing 14 year girl found 2 years later with 4 month old baby in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे