लाइव न्यूज़ :

केरल के मंत्री का बयान, कहा- गिरफ्तार IAS अधिकारी सिविल सेवा के नाम पर कलंक हैं

By भाषा | Updated: August 5, 2019 20:31 IST

तिरूवनंतपुरम: कुछ दिन पहले कथित तौर पर नशे में वाहन चलाने के दौरान वेंकटरमण ने एक पत्रकार को अपनी कार से टक्कर मार दी थी, जिसमें मलयालम अखबार ‘सिराज’ के ब्यूरो प्रमुख के. मोहम्मद बशीर की शनिवार को मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण की आलोचना करते हुए केरल के मंत्री ई पी जयराजन ने सोमवार को कहा कि वह (वेंकटरमण) सिविल सेवा के नाम पर कलंक हैं और उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। जयराजन ने तिरूवनंतपुरम बशीर की याद में आयोजित एक शोक सभा में यह टिप्पणी की।

वाहन दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण की आलोचना करते हुए केरल के मंत्री ई पी जयराजन ने सोमवार को कहा कि वह (वेंकटरमण) सिविल सेवा के नाम पर कलंक हैं और उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कथित तौर पर नशे में वाहन चलाने के दौरान वेंकटरमण ने एक पत्रकार को अपनी कार से टक्कर मार दी थी, जिसमें मलयालम अखबार ‘सिराज’ के ब्यूरो प्रमुख के. मोहम्मद बशीर की शनिवार को मौत हो गई।

जयराजन ने तिरूवनंतपुरम बशीर की याद में आयोजित एक शोक सभा में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसी दोषी को बचाएगी नहीं। आरोपी की मदद करने की कोशिश करने वाले को हम नहीं बख्शेंगे। यह आईएएस अधिकारी इस पेशे के नाम पर कलंक हैं। उन्हें अवश्य ही अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

राज्य के ऊर्जा मंत्री एमएम मणि ने कहा कि सरकार बशीर के परिवार की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री जी सुधाकरन ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा था कि गिरफ्तार आईएएस अधिकारी (वेंकटरमण) जैसे कई लोग सिविल सेवा में हैं।

दुर्घटना के 17 घंटे बाद वेंकटरमण को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने सोमवार को सरकार ने निलंबित कर दिया। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं