लाइव न्यूज़ :

केरल के मंत्री ने विधायकों को ठेकेदारों के साथ मंत्रालय नहीं आने को कहा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर केरल के लोक निर्माण कार्य मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने शुक्रवार को कहा कि वह हाल में विधानसभा में दिए अपने बयान पर अडिग हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि विधायकों को विभिन्न परियोजनाओं के ठेकेदारों के साथ उनके कार्यालय में नहीं आना चाहिए क्योंकि भविष्य में इससे मुश्किल खड़ी हो सकती है। मीडिया के एक वर्ग ने खबर चलाई थी कि सात अक्टूबर को रियास द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक दल की बैठक में उनकी आलोचना की गयी।

इसके बाद मंत्री ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। रियास ने आज मीडिया से कहा कि विधायक दल की बैठक में किसी विधायक ने उनकी आलोचना नहीं की थी।

मंत्री ने सात अक्टूबर को विधानसभा में कहा था, “विधायकों को ठेकेदारों के साथ मंत्री के कार्यालय में नहीं आना चाहिए। इससे भविष्य में मुश्किल खड़ी हो सकती है। ठेकेदारों के अपने संपर्क होते हैं। अगर उन्हें लगता है कि किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो वे मंत्रालय में आ सकते हैं।”

सत्तारूढ़ दल माकपा ने भी रियास का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा था, वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) का भी वही रुख है।

एक सवाल के जवाब में पार्टी सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने कहा कि मंत्री ने पार्टी और सरकार का रुख स्पष्ट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू