लाइव न्यूज़ :

विधानसभा की विशेषाधिकार एवं आचार समिति के समक्ष पेश हुए केरल के मंत्री

By भाषा | Updated: December 29, 2020 16:21 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 दिसंबर केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक मंगलवार को विधानसभा की विशेषाधिकार एवं आचार समिति के समक्ष पेश हुए। समिति ने उन्हें केरल आधारभूत ढांचा एवं निवेश कोष बोर्ड (केआईआईएफबी) पर कैग की लेखा रिपोर्ट के कथित तौर पर लीक होने के मामले में तलब किया था।

समिति के समक्ष पेश होने के बाद इसाक ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने विशेषाधिकार का उल्लंघन नहीं किया है।

इसाक द्वारा कैग की 2018-19 की लेखा रिपोर्ट की जानकारी कथित तौर पर एक संवाददाता सम्मेलन में देने के बाद लोकलेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के विधायक वी.डी. सतीशन ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था क्योंकि तब तक रिपोर्ट सदन के पटल पर नहीं रखी गई थी।

केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने मंत्री के खिलाफ नोटिस विशेषाधिकार एवं आचार समिति को भेज दिया था और ऐसा राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब