लाइव न्यूज़ :

केरल: मावुंकल को तीन दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:59 IST

Open in App

कोच्चि, 28 सितंबर कोच्चि की एक अदालत ने मंगलवार को 10 करोड़ रुपये की ठगी मामले के आरोपी मोन्सन मावुंकल को तीन दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पुरानी कीमती वस्तुओं के विवादास्पद कारोबारी मावुंकल द्वारा की गई धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने को लेकर राज्य सरकार की इस एजेंसी की कार्यकुशलता पर संदेह जताया।

अदालत ने मावुंकल को जमानत प्रदान करने से इंकार करते हुए उसे इस मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया।

मावुंकल के कथित तौर पर आईपीएस अधिकारियों, शीर्ष नौकरशाहों और नेताओं से करीबी संबंध होने की खबरें सामने आने के बाद लोकसभा सदस्य बेन्नी बेहनान ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पुरानी कीमती वस्तुओं का कारोबारी मावुंकल एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का हिस्सा था। साथ ही कहा कि उन्हें केरल पुलिस की अपराधा शाखा पर भरोसा नहीं है।

बेहनान ने संवाददाताओं से कहा कि मावुंकल द्वारा जिस स्तर की धोखाधड़ी की गई है उसका पता लगाने के लिए एक गंभीर जांच शुरू की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता बेहनान ने कहा कि कई जांच एजेंसियों ने पूर्व में कहा है कि तस्करी से प्राप्त धन का इस्तेमाल आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और अपराध शाखा की जांच से मामले की तह तक नहीं पहुंचा जा सकता।

इस बीच, भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भी कई पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के इस धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच राज्य पुलिस की अपराध शाखा के बजाय किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग उठायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?