लाइव न्यूज़ :

केरलः BJP का दावा- सबरीमला मुद्दे पर व्यक्ति ने किया आत्मदाह, वह आज करेगी पूरे राज्य में हड़ताल

By भाषा | Updated: December 14, 2018 05:09 IST

पुलिस ने बताया कि मुत्तदा के रहने वाले वेणुगोपाल नैयर का शरीर 90 फीसदी तक जल गया था और उनकी मौत सरकारी चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में शाम को हो गई। 

Open in App

केरल सचिवालय के समक्ष भाजपा के प्रदर्शन स्थल के पास बृहस्पतिवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। व्यक्ति को भगवान अयप्पा का भक्त बताया जा रहा है। 

इस मौत को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को पूरे राज्य में हड़ताल का आह्वान किया है। भाजपा ने दावा किया कि पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार की सबरीमला मंदिर के आसपास लागू निषेधाज्ञा हटाने पर ‘अड़े’ रहने के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए व्यक्ति ने आग लगाई।

पुलिस ने बताया कि मुत्तदा के रहने वाले वेणुगोपाल नैयर का शरीर 90 फीसदी तक जल गया था और उनकी मौत सरकारी चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में शाम को हो गई। 

उन्होंने बताया कि भगवान अयप्पा के मंत्र का जप करते हुए नैयर ने खुद पर पेट्रोल डालकर राज्य सचिवालय के निकट वाले प्रदर्शन स्थल पर तड़के आग लगा ली। और एक तंबू में घुसने का प्रयास किया। उस तंबू में भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. के. पद्मनाभन सबरीमला मंदिर के आसपास लागू निषेधाज्ञा हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।

नैयर के रिश्तेदारों को उद्धृत करते हुए पुलिस ने बताया कि नैयर अयप्पा के भक्त हैं। भाजपा ने नैयर के सम्मान में शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक पूरे राज्य में हड़ताल का आह्वान किया है। 

भाजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार की सबरीमला मंदिर के आसपास लागू निषेधाज्ञा हटाने पर ‘अड़े’ रहने के रवैये की वजह से नैयर ने यह भयानक कदम उठा लिया। 

दरअसल, भाजपा यहां उच्चतम न्यायालय द्वारा सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी देने के फैसले को राज्य सरकार द्वारा लागू करने का विरोध कर रही है। इसके अलावा पार्टी मंदिर के आसपास लागू निषेधाज्ञा हटाने की मांग कर रही है। 

राज्य सरकार का कहना है कि वह उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने के लिए बाध्य है।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं