लाइव न्यूज़ :

केरल: व्यक्ति ने आत्महत्या से पहले नौ महीने के बेटे की जान ली

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:34 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 24 सितंबर केरल के कन्नूर जिले के श्रीकंदापुरम में शुक्रवार को 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने नौ महीने के बेटे की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद अपनी भी जान ले ली। बच्चे को बचाने की कोशिश के दौरान उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धारदार हथियार से शिशु ध्यान देव की हत्या के बाद आरोपी सतीशन ने इरुवेशी गांव पंचायत स्थित अपने घर में गला रेत कर आत्महत्या कर ली।

बच्चे को बचाने की कोशिश में सतीशन की पत्नी अंजू को भी सिर में गंभीर चोट लगी हैं। बच्चे और उसकी मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि महिला जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। अंजू की चीख सुनकर पड़ोसी आए लेकिन वे उसके बच्चे और पति को नहीं बचा सके।

सतीशन कथित तौर पर मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे