लाइव न्यूज़ :

कोरोना के मरीज ने अस्पताल में किया नर्स पर हमला, चाय ना मिलने की वजह से हुआ विवाद

By भाषा | Updated: March 24, 2020 16:30 IST

केरल में कोविड-19 को रोकने के लिए सोमवार देर रात से लॉकडाउन हो गया था। राज्य में 91 लोगों का इलाज चल रहा है और 64,000 लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देखाड़ी देश से लौटे व्यक्ति को कोल्लम के एक अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है, उसने एक कप चाय के लिये अपना आपा खो दिया। युवक कथित तौर पर गुस्से में आ गया और एक स्वास्थ्यकर्मी तथा एक नर्स पर हमला कर दिया।

तिरूवनंतपुरम: केरल में चाय नहीं मिलने पर खाड़ी देश से लौटे एक व्यक्ति ने एक पृथक वार्ड में एक नर्स पर हमला कर दिया। वहीं, एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जब एक व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन करने की सूचना अधिकारी को दी तब उस व्यक्ति ने कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने इन दोनों अलग-अलग घटनाओं में मामले दर्ज किये हैं।

खाड़ी देश से लौटे व्यक्ति को कोल्लम के एक अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है, उसने एक कप चाय के लिये अपना आपा खो दिया। वह चाय पीना चाहता था, लेकिन उसकी देखभाल करने वाली नर्सों ने उसके परिवार को फोन पर इस बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक उसके परिवार के सदस्य जब चाय लेकर नहीं आये, तब यह युवक कथित तौर पर गुस्से में आ गया और एक स्वास्थ्यकर्मी तथा एक नर्स पर हमला कर दिया।

मस्कट से लौटे इस व्यक्ति को रविवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि घर में पृथक रखा गया यह व्यक्ति बाहर घूमता पाया गया है। इस व्यक्ति को तिरूवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया है।

27 वर्षीय एक व्यक्ति ने आशा कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

वहीं, एक अन्य मामले में खाड़ी देश से लौटा 27 वर्षीय एक व्यक्ति एक आशा कार्यकर्ता के घर में घुस गया और उसे थप्पड़ मारा तथा उस पर हमला किया। व्यक्ति का यह कहना था कि आशा कार्यकर्ता ने उसके बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी है। महिला को काफी चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस के फैलने के बाद से महिला पिछले दो हफ्ते से बगैर किसी छुट्टी के काम पर थी। वहीं, नौ मई को केरल लौटा यह व्यक्ति 14 दिनों के स्व-पृथक नियम का पालन किये बगैर बाहर घूम रहा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया