लाइव न्यूज़ :

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: भाजपा के प्रदर्शन में सुधार पर नड्डा ने मतदाताओं का जताया आभार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन में हुए सुधार के लिए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को राज्य के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की ‘‘भ्रष्ट, साम्प्रदायिक और पाखंड’’ की राजनीति को उजागर करती रहेगी।

वाममोर्चा इन चुनावों में विजयी हुआ है तो यूडीएफ दूसरे स्थान पर है। भाजपा तीसरे स्थान पर है और उसके प्रदर्शन में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन में सुधार के लिए मैं केरल की जनता को धन्यवाद देता हूं। केरल भाजपा और उसके अध्यक्ष के सुरेन्द्रन ने कड़ी मेहनत की। इस जनादेश के साथ भाजपा एलडीएफ और यूडीएफ की भ्रष्ट, साम्प्रदायिक और पाखंड की राजनीति को उजागर करती रहेगी।’’

अगले साल अप्रैल-मई महीने में केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 1,200 स्थानीय स्वशासी निकायों में छह नगर निगमों सहित कुल 21,893 वार्डों, 941 ग्राम पंचायतों, 14 जिला पंचायतों और 87 नगर पालिकाओं में आठ, 10 और 14 दिसंबर को तीन चरणों में मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल