लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभाध्यक्ष ने चेन्नितला के खिलाफ सतर्कता जांच की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:28 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक दिसंबर केरल में कांग्रेस को एक झटका देते हुए विधानसभाध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने मंगलवार को राज्य सरकार को विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला समेत दो विपक्षी विधायकों के खिलाफ सतर्कता जांच प्रारंभ करने की अनुमति दी।

वाममोर्चा सरकार ने विधानसभाध्यक्ष से बार रिश्वतखोरी मामले में हाल के आरोपों की पृष्ठभूमि में चेन्नितला के विरूद्ध सतर्कता जांच शुरू करने की अनुमति मांगी थी।

विधानसभाध्यक्ष के कार्यालय के सूत्रों ने पीटीआई -भाषा से कहा, ‘‘अध्यक्ष ने बार रिश्वतखोरी घोटाले में रमेश चेन्नितला और आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में के एम शाजी के खिलाफ जांच की अनुमति दी है।’’

सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की कि अध्यक्ष ने सतर्कता विभाग से कांग्रेस विधायकों-- वी डी सतीशन और अनवर सदाथ के विरूद्ध मामले के संबंध में और विवरण देने को कहा है।

इस घटनाक्रम पर चेन्नितला ने संवाददाताओं से कहा कि वह कानूनी और राजनीतिक रूप से इस मामले का सामना करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अध्यक्ष तो मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश पर ही काम करेंगे।’’

इससे पहले कांग्रेस से यह कहते हुए इस कदम पर सवाल उठाया था कि यह राजनीति से प्रेरित है।

शराब कारोबारी बीजू रमेश ने हाल ही अपना यह आरोप दोहराया था कि उन्होंने पिछली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के दौरान तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चेन्नितला, तत्कालीन आबकारी मंत्री के बाबू और स्वास्थ्य मंत्री वी एस शिवकुमार को रिश्वत दी थी।

उसके बाद सतर्कता विभाग ने ‘तत्काल सत्यापन’ किया और आगे की जांच से संबंधित फाईल मुख्यमंत्री के पास भेजी दी।

चेन्नितला ने कहा है कि विपक्ष को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि सरकार यूडीएफ द्वारा लगाये गये आरोपों एवं केंद्रीय एजेंसियों की जांच से बैकफुट पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो