लाइव न्यूज़ :

केरल : विपक्ष के नेता ने बस का किराया, बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: November 22, 2021 10:55 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर केरल सरकार के बस का किराया और बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव की, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आलोचना करते हुए कहा कि यह कदम पहले से ही परेशान जनता की कमर तोड़ देगा।

सतीशन ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय पर बस का किराया और बिजली की दर बढ़ाने से उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

सतीशन ने राज्य सरकार से दोनों प्रस्ताव वापस लेने या लोगों के विरोध प्रदर्शनों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।

पोस्ट में उन्होंने कहा कि महामारी तथा ईंधन के दाम बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र, खास कर निजी बस मालिकों पर गहरी मार पड़ी है। उन्हें सरकार से आगे बढ़ने के लिए सहयोग चाहिए।

उन्होंने लिखा ‘‘उन पर तथा जनता पर संकट के इस समय में अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहिए। ’’ उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो विधानसभा सत्र में विपक्ष ने ऑटो रिक्शा चालकों, टैक्सी और बसों को सब्सिडी युक्त डीजल देने की मांग की ।

सतीशन ने कहा ‘‘एलडीएफ सरकार केवल नाम की ही ‘वाम’ सरकार है क्योंकि उसने आम आदमी की समस्या दूर करने के बजाय हमारी मांग को हाशिये पर डाल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह