लाइव न्यूज़ :

केरल: एलडीएफ-यूडीएफ समर्थित हड़ताल शुरू, सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 13:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार सुबह आरंभ हुए किसानों के राष्ट्रव्यापी ‘भारत बंद’ को केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ तथा विपक्ष में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने समर्थन दिया है।

इस हड़ताल में, राज्य के लगभग सभी व्यापार संघ शामिल हैं इसलिए सार्वजनिक परिवहन खासकर केएसआरटीसी बस सेवाएं प्रभावित हुईं। लोगों को आवाजाही के निजी वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ा।

इंटक की राज्य इकाई के अध्यक्ष आर चंद्रशेखरन समेत विविध व्यापार संघों के नेताओं ने शनिवार को कहा था कि राज्यव्यापी हड़ताल शांतिपूर्ण रहेगी और दुकानों को जबरदस्ती बंद नहीं करवाया जाएगा तथा वाहनों को रोका नहीं जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हड़ताल को ‘‘जन विरोधी’’ बताया जबकि भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव जॉर्ज कुरियन ने शनिवार को कहा था कि पार्टी से संबद्ध व्यापारी संघ हड़ताल का समर्थन नहीं करेंगे, वे इसका खुलकर विरोध भी नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ का एलान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है