लाइव न्यूज़ :

केरल शिक्षा, बुनियादी ढांचा विकास में पिछड़ गया : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:04 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 16 मार्च त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा पर प्रहार करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह दक्षिणी राज्य विकास एवं शिक्षा के बुनियादी ढांचा विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया है और उनके राज्य के लोगों ने मौका मिलते ही ‘कम्युनिस्ट शासन’ खत्म कर दिया।

देब, केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए यहां चुनाव प्रचार करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा की सफलता को केरल में भी दोहरा सकती है।

देब ने कहा, ‘‘त्रिपुरा में 25 साल से कम्युनिस्ट शासन था और वहां क्या हुआ? कुछ (विकास) नहीं? यहां एलडीएफ और यूडीएफ शासन में आते रहे हैं। यहां के लोग मौका मिलने पर भाजपा का विकल्प चुनेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि केरल में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही माकपा और कांग्रेस पश्चिम बंगाल में साथ मिल कर चुनाव लड़ रही हैं।

देब ने कहा, ‘‘जिस तरह त्रिपुरा में लोगों ने तीन साल पहले वाम के कुशासन को खत्म किया, मैं केरल में अपने मित्रों से उसी तरह एलडीएफ का शासन सामाप्त करने का अनुरोध करता हूं।’’

राज्य में छह अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होना है। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू