लाइव न्यूज़ :

केरल विमान हादसा : प्लेन फिसलने की जांच करेगी AAIB, केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली और मुंबई से भेजी टीमें

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 8, 2020 01:41 IST

Kerala Kozhikode Air India Plane Crash Live Updates: एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से कालीकट आ रहा था, जब ये हादसा हुआ। लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से बाहर चला गया। विमान दुबई से यात्रियों को वंदे भारत मिशन के तहत कोझीकोड लेकर आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देKerala Kozhikode Plane Crash: हादसे में अबतक पायलट सहित 17 लोगों की मौत की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। केरल में भारी बारिश के चलते एयर इंडिया के विमान का हादसा हुआ। यह विमान रनवे पर फिसल गया था। हादसे के बाद विमान दो हिस्‍सों में बंट गया है।

नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान केरल के कोझीकोड हवाईअड्डे के रनवे पर फिसलकर गहरी घाटी में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया जिससे उसमें सवार 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में विमान के पायलट भी शामिल हैं। अब इस मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान हादसे के जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि इस मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) एक औपचारिक जांच करेगी। एएआईबी, नागर विमानन मंत्रालय का एक विभाग है, जो कि देश में विमान हादसों और दुर्घटनाओं की जांच करता है। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में कहा, "कोझीकोड में हुए हवाई हादसे से बुरी तरह व्यथित हूं। विमान संख्या AXB-1344 191 व्यक्तियों के साथ दुबई से कोझीकोड आ रहा था। बारिश के मौसम में रनवे से फिसल गया और दो टुकड़ों में होने से पहले 35 फीट नीचे चला गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शाम सात बजकर 41 मिनट पर हुई और लैंडिंग के समय आग लगने की कोई सूचना नहीं थी। पुलिस ने कहा कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि बी737 द्वारा दुबई से संचालित उड़ान संख्या आईएक्स1344 शुक्रवार को कोझीकोड में शाम सात बजकर 41 मिनट पर रनवे पर फिसल गई। मंत्रालय ने कहा, विमान में 174 यात्री, 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के पांच सदस्य थे। 

डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया।

टॅग्स :एयर इंडियाहरदीप सिंह पुरीविमान दुर्घटनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है