लाइव न्यूज़ :

केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का फरवरी-मार्च में होगा आयोजन

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:07 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक जनवरी कोविड-19 के कारण पिछले महीने स्थगित केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफके) के 25 वें संस्करण का आयोजन अब फरवरी-मार्च में होगा।

इस बार राज्य के चार क्षेत्रों में इस महोत्सव का आयोजन होगा। आम तौर पर इसका आयोजन राज्य की राजधानी में होता रहा है।

संस्कृति मंत्री ए के बालन ने बताया कि बहुप्रतीक्षित आयोजन में हर साल करीब 14,000 प्रतिनिधि आते हैं और ज्यादा जमावड़े से इस बार परहेज करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया ‘‘इस साल फिल्म महोत्सव का आयोजन चार क्षेत्रों-तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, तलासेरी और पालक्कड़ में होगा।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंत्री ने कहा कि आईएफएफके जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को रद्द करना ठीक प्रतीत नहीं हुआ क्योंकि दुनिया भर में इसकी प्रतिष्ठा है।

प्रत्येक जोन में पांच दिनों तक महोत्सव का आयोजन होगा। तिरुवंनतपुरम में 10-14 फरवरी, एर्नाकुलम में 17-21 फरवरी, तलासेरी में 23 से 27 फरवरी को आयोजन होगा। पालक्कड़ में एक से पांच मार्च तक आयोजन होगा। हर क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों के तहत पांच दिनों तक पांच सिनेमाघरों में फिल्में दिखायी जाएंगी।

बालन ने कहा कि प्रत्येक सिनेमाघर में 200 प्रतिनिधियों को ही जाने की इजाजत होगी। मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर इस बार अलग-अलग जगहों पर इसका आयेाजन किया जा रहा है और स्थायी तौर पर तिरुवनंतपुरम में ही इसका आयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा