लाइव न्यूज़ :

केरल के उद्योग मंत्री ई पी जयरराजन ने चुनावी राजनीति को अलविदा कहने का फैसला किया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:51 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 30 मार्च माकपा के वरिष्ठ नेता एवं केरल के उद्योग मंत्री ई पी जयराजन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

माकपा ने तीन बार के विधायक जयराजन को इस बार टिकट नहीं दिया क्योंकि वाम दल ने दो कार्यकाल पूरा कर चुके अपने नेताओं को टिकट नहीं देने का फैसला किया।

जयराजन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट कर दिया कि वह आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने उन लोगों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है, जिनके दो कार्यकाल पूरे हो चुके हैं। मैंने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तीन बार विधायक चुना गया और मंत्री भी बना। ’’

जयराजन (70) ने चुनावी राजनीति छोड़ने के लिए अपनी उम्र और बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के कहने पर भी वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

वहीं, 75 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर जयराजन ने कहा कि वह (विजयन) एक ‘‘महान शख्सियत’’ हैं, जिनके पास असीम ऊर्जा है।

जयराजन को भाई-भतीजावाद के आरोपों को लेकर अक्टूबर 2016 में उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, मामले की जांच करने वाले सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने उन्हें आरोपमुक्त कर दिया, जिसके बाद 2018 में उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?