लाइव न्यूज़ :

केरल: आईएएस अधिकारी की गाड़ी से टकराई बाइक, एक पत्रकार की मौत

By भाषा | Updated: August 3, 2019 14:25 IST

बशीर मलयालम समाचार पत्र ‘सिराज’ के तिरुवनंतपुरम के ब्यूरो चीफ थे। यहां के पुलिस आयुक्त धिनेन्द्र कश्यप ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विरोधाभासी बयान मिले हैं। हमने अब एक स्वतंत्र गवाह से पुष्टि की है कि श्रीराम वेंकटरमन गाड़ी चला रहे थे।’’

Open in App

तिरुवनंतपुरम में एक आईएएस अधिकारी की गाड़ी ने एक पत्रकार की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे पत्रकार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सर्वेक्षण निदेशक श्रीराम वेंकटरमन कार चला रहे थे और उनकी कार ने के मोहम्मद बशीर (35) की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। इस घटना में पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात एक बजे की है।

बशीर मलयालम समाचार पत्र ‘सिराज’ के तिरुवनंतपुरम के ब्यूरो चीफ थे। यहां के पुलिस आयुक्त धिनेन्द्र कश्यप ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विरोधाभासी बयान मिले हैं। हमने अब एक स्वतंत्र गवाह से पुष्टि की है कि श्रीराम वेंकटरमन गाड़ी चला रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि अधिकारी के रक्त के नमूने ले लिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने संवाददाताओं से बताया कि एक व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। युवा आईएएस अधिकारी ने पुलिस से कथिततौर पर बताया कि उनकी महिला मित्र कार चला रही थी। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महिला ने अपने बयान में कहा है कि वेंकटरमन गाड़ी चला रहा था। पहले पुलिस ने कहा था कि एक व्यक्ति के रक्त के नमूने लिए गए हैं वहीं दूसरे व्यक्ति के नमूने लेने से पहले कुछ कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

अधिकारी ने यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति के रक्त के नमूने लिए गए हैं। उप महानिरीक्षक (तिरुवनंतपुरम रेंज) संजय कुमार गुरुडिन ने कहा,‘‘कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना है। कानून कहता है कि किसी भी व्यक्ति को नमूने देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता...हमें रक्त के नमूने लेने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।’’ केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट ने मामले की उचित तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुरुडिन ने मीडियाकार्मिकों को भरोसा दिलाया है कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी। घटना में घायल हुए आईएएस अधिकारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथाला और देवस्वोम मंत्री के सुंदरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। पत्रकार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच कर रही है। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह