लाइव न्यूज़ :

केरल राजमार्ग चोरी: भाजपा ने एलडीएफ सरकार पर ‘बदले की राजनीति’ का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:59 IST

Open in App

कोच्चि, छह जून केरल में छह अप्रैल को हुए चुनावों में हवाला के धन के इस्तेमाल के आरोपों का सामना कर रही भाजपा ने रविवार को माकपा के नेतृत्व वाली प्रदेश की वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार पर उसके खिलाफ त्रिशूर जिले में एक राजमार्ग पर हुई चोरी के सिलसिले में “बदले की राजनीति” करने का आरोप लगाया।

यहां प्रदेश भाजपा की कोर समिति की बैठक से पहले आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि कोडाकारा डकैती मामले में आरोपी वाम दलों से संबंधित थे और पुलिस माकपा की तरफ से “एक समुचित सियासी अभियान” चला रही है।

अपने प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन का मजबूती के साथ समर्थन करते हुए पार्टी ने यह भी कहा कि एलडीएफ सरकार द्वारा उन्हें व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाया जा रहा है और उनके तथा उनके परिवार के खिलाफ मिथ्या प्रचार किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने कोच्चि शहर पुलिस की उस कार्रवाई की भी निंदा की जिसके कारण पार्टी की कोर समिति की बैठक के स्थल को एक होटल से बदलकर उसकी जिला समिति के कार्यालय में करना पड़ा।

बैठक से पहले पुलिस ने होटल प्रबंधन को एक नोटिस देकर अनुरोध किया कि वह कोविड-19 के नियमों के पालन के बगैर बैठक के आयोजन की इजाजत न दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान