लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने सोना तस्करी मामले के आरोपी की एहतियातन हिरासत बरकरार रखी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:15 IST

Open in App

कोच्चि, नौ नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने सनसनीखेज सोना तस्करी मामले में एक आरोपी की विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत एहतियातन हिरासत को मंगलवार को बरकरार रखा।

न्यायमूर्ति ए के जयशंकरन नाम्बियार और न्यायमूर्ति मोहम्मद नियास सी पी की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह कानूनी है। आरोपी रबिन्स हमीद की पत्नी ने हिरासत के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।

अदालत ने कहा कि आदेश ‘‘सोच समझकर और मामले की परिस्थितियों, तथ्यों और पर्याप्त सामग्री पर आधारित आवश्यक व्यक्तिपरक संतुष्टि पर पहुंचने के बाद’’ पारित किया गया। अदालत ने यह भी कहा कि आबकारी विभाग की इस दलील में दम लगता है कि रबिन्स की एक फाइनेंसर की भूमिका थी और साथ ही उसका पिछला जीवन इस ओर संकेत करता है कि वह भविष्य में भी तस्करी की गतिविधियां जारी रख सकता है और उसे ऐसा करने से रोकने का प्रभावी तरीका उसे हिरासत में लेना है।

वह संयुक्त अरब अमीरात में था और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसका प्रत्यर्पण कर पिछले साल 26 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया।

उसकी पत्नी फौजिया रबिन्स ने अपनी याचिका में दलील दी कि हिरासत का आदेश अनुच्छेद 22 के तहत संवैधानिक आदेशों और सीओएफईपीओएसए कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पारित किया गया।

उच्च न्यायालय ने आठ अक्टूबर को स्वप्ना सुरेश को सीओएफईपीओएसए के तहत एहतियातन हिरासत में लिए जाने का आदेश रद्द कर दिया था। हालांकि उसने कहा कि इस मामले में परिस्थितियां अलग हैं और रबिन्स को ऐसी राहत नहीं दी जा सकती।

गौरतलब है कि पांच जुलाई 2020 को तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर 15 करोड़ रुपये का सोना जब्त किए जाने के साथ तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया था जिसके बाद एनआईए, ईडी और आबकारी विभाग ने इस गिरोह की अलग-अलग जांच की।

इस मामले के संबंध में केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर, संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारियों स्वप्ना सुरेश और सरित पी एस समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?