लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय दो भाजपा उम्मीदवारों की याचिकाओं पर करेगा विशेष सुनवाई

By भाषा | Updated: March 21, 2021 12:24 IST

Open in App

कोच्चि, 21 मार्च केरल उच्च न्यायालय रविवार को एक विशेष सुनवाई में भाजपा के उन दो उम्मीदवारों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जिनके नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

निर्वाचन अधिकारियों ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इन दो भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए।

थालासेरी और गुरुवयूर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरे इन उम्मीदवारों ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी है।

उच्च न्यायालय के सूत्रों ने बताया कि न्यायाधीश एन नगरेश दोपहर दो बजे मामले पर सुनवाई करेंगे।

भाजपा के कन्नूर जिले के अध्यक्ष एन हरिदास कन्नूर जिले में थालासेरी से प्रत्याशी थे जबकि पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निवेदिता त्रिशूर जिले में गुरुवयूर से प्रत्याशी थीं।

इन दोनों के अलावा इडुक्की जिले में देवीकुलम से अन्ना द्रमुक की उम्मीदवार आर एम धनलक्ष्मी का नामांकन भी खारिज कर दिया गया।

इन प्रत्याशियों का नामांकन खारिज होना भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे