लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को मावुंकल के चालक को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:53 IST

Open in App

कोच्चि, 30 सितंबर केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वे पुरानी कीमती वस्तुओं के विवादास्पद कारोबारी मोन्सन मावुंकल के चालक को सुरक्षा मुहैया कराए। चालक ने मुवंकल और उसके कुछ करीबी अधिकारियों पर उसे धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने याचिका में कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ याचिकाकर्ता चालक द्वारा गंभीर आरोप लगाये जाने के मद्देनजर मामले में राज्य के पुलिस प्रमुख को भी पक्षकार बनाने का निर्देश दिया।

अदालत ने कहा, ''जब यह याचिका अगस्त में दायर की गई थी तो पांचवें प्रतिवादी (मावुंकल) के बारे में कोई नहीं जानता था। अब दुनिया उसके बारे में जानती है।''

अदालत ने कहा, ''शुक्र है कि यह (पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप) केवल कोच्चि के संबंधित है, तिरुवनंतपुरम से नहीं।''

अदालत का विचार था कि मामले में उचित न्यायिक प्रक्रिया तय करने के लिए राज्य पुलिस प्रमुख की सहायता की आवश्यकता होगी और याचिकाकर्ता को राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी को इस मामले में एक पक्ष बनाने की अनुमति दी।

अदालत ने कहा कि इस बीच प्रथम प्रतिवादी (एर्नाकुलम के पुलिस आयुक्त) यह सुनिश्चि करेंगे कि याचिकाकर्ता को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए और आवश्यक पड़ताल शुरू हो।

याचिकाकर्ता चालक अजीत ई वी ने दावा किया कि मावुंकल के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में पुलिस के समक्ष उसके खुलासे के बाद मावुंकल के कुछ करीबी अधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

अदालत ने मामले में अक्टूबर को आगे सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल