लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े यूएपीए के मामले में स्वप्ना सुरेश को जमानत दी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:03 IST

Open in App

कोच्चि, दो नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने राजनयिक माध्यमों से सोने की तस्करी के सनसनीखेज मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के मामले में स्वप्ना सुरेश को मंगलवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति सी जयाचंद्रन की पीठ ने सुरेश के साथ् ही इस मामले में अन्य आरोपी मोहम्मद शफी पी, जलाल ए एम, राबिन्स हमीद, रमीस के टी, शराफुद्दीन के टी, सरीथ पी एस और मोहम्मद अली को भी जमानत दी।

मामले में सुरेश का पक्ष रखने वाले अधिवक्ता सूरज टी इलंजीकल ने कहा कि एनआईए मामले में जमानत मिलने के साथ ही वह न्यायिक हिरासत से बाहर आ सकती हैं क्योंकि कॉफेपोसा (विदेशी मुद्रा का संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम) के तहत एहतियातन हिरासत को हाल ही में उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

उन्होंने कहा कि सोने की तस्करी मामले के अन्य आरोपियों के संबंध में संभवत: यह लागू नहीं हो। विस्तृत आदेश फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सका है।

एनआईए, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमा शुल्क ने पांच जुलाई, 2020 को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) वाणिज्य दूतावास के राजनयिक सामान से 15 करोड़ रुपये के सोने की जब्ती के साथ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद उसकी अलग-अलग जांच की।

मामले के सिलसिले में केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर, यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी, सुरेश और सरीथ पी एस को गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए ने इससे पहले, उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए, उच्च न्यायालय को बताया था कि सुरेश और अन्य ने नवंबर 2019 से जून 2020 के बीच यूएई से भारत में 167 किलोग्राम सोने की तस्करी कर एक आतंकवादी कार्य किया क्योंकि वे जानते थे कि ऐसा करने से देश की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को खतरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे