लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने राजद्रोह मामले में आयशा सुल्ताना को अग्रिम जमानत दी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:55 IST

Open in App

कोच्चि, 25 जून केरल उच्च न्यायालय ने कवरत्ती पुलिस द्वारा लक्षद्वीप की फिल्मकार आयशा सुल्ताना के खिलाफ दायर राजद्रोह के मामले में शुक्रवार को उन्हें अग्रिम जमानत दे दी।

कवरत्ती के रहने वाले एक नेता की ओर से दायर याचिका के आधार पर उनके खिलाफ नौ जून को भारतय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124-ए (राजद्रोह) और 153 बी (घृणा भाषण) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

न्यायमू्र्ति अशोक मेनन ने जमानत देते हुए कहा कि उनके बयान में कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं जो राष्ट्र हित के प्रतिकूल लगने वाले आरोपों या दावों जैसे प्रतीत हों न ही यह किसी वर्ग को दूसरे व्यक्तियों के समूह के खिलाफ उकसाते हैं।

अदालत ने कहा कि उनको गिरफ्तार किए जाने की सूरत में, उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानती देने पर जमानत दी जाए जो उन्हें गिरफ्तार करने वाले अधिकारी को उचित लगता हो।

लक्षद्वीप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सुल्ताना ने अग्रिम जमानत के अनुरोध के साथ केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

पिछले हफ्ते, उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित रखते हुए उन्हें एक हफ्ते के लिए अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी।

अदालत ने सुल्ताना को मामले में 20 जून को पूछताछ के लिए पेश होने संबंधी कवरत्ती पुलिस के नोटिस का अनुपालन करने का निर्देश दिया था।

अदालत ने आदेश दिया कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दी जाए।

फिल्मकार पर आरोप है कि सात जून को मलयालम समाचार चैनल में बहस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र ने लक्षद्वीप के लोगों के खिलाफ जैविक हथियार इस्तेमाल किए हैं।

अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान, उनके वकील ने कहा कि सुल्ताना ने अपनी टिप्पणियों को बाद में स्पष्ट किया और बयान के लिए माफी भी मांगी।

अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए लक्षद्वीप प्रशासन ने कहा कि सुल्ताना ने ऐसा बयान देकर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों तक के मन में अलगाववाद एवं सांप्रदायिकता को बढावा दिया है।

कवरत्ती पुलिस ने मामले के सिलसिले में सुल्ताना से रविवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos