लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने मां को हमले से बचाने में चाचा की हत्या करने वाले युवक की उम्रकैद की सजा कम की

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:35 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), आठ दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने अपनी मां को पीटते देख चाचा की हत्या करने वाले एक युवक की उम्रकैद की सजा को कम कर दिया है। युवक तीन साल से अधिक की सजा पहले ही काट चुका है।

उच्च न्यायालय ने एक चीनी कहावत का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यदि आप क्रोध के क्षण में धैर्य रखते हैं, तो आप सौ दिनों के दुःख से बच जाएंगे।’’ उच्च न्यायालय ने कहा, लेकिन दुर्भाग्य से एक बेटा अपनी मां पर हो रहे हमले को देखकर जबरदस्त जुनून का शिकार हो गया।

निचली अदालत ने अप्रैल 2016 में युवक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

घटना जनवरी 2010 में हुई। आरोपी की मां और चाचा के बीच जमीन से लकड़ियां हटाने को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसी दौरान युवक के चाचा ने उसकी मां को धक्का दे दिया था।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि युवक ने यह देखकर आपा खो दिया और हस्तक्षेप किया और इसी क्रम में उसने चाचा को चाकू घोंप दिया।

उच्च न्यायालय ने हत्या के लिए दोषसिद्धि के बजाय अभियुक्त को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया। अदालत ने कहा कि युवक का अपने चाचा को मारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उसे पता था कि पीड़ित को चाकू से मारने से उसकी मृत्यु हो सकती है।

अदालत ने आरोपी को कारावास की सजा सुनाई जिसमें तीन साल से अधिक की सजा वह पहले ही काट चुका है और उस पर लगाए गए जुर्माने को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया।

उच्च न्यायालय ने दोषसिद्धि और सजा को यह कहते हुए संशोधित किया कि ‘‘आरोपी अपनी मां पर हुए हमले से अचानक बौखला गया था। उसने सिर्फ एक बार चाकू से वार किया था। आरोपी ने कभी भी चाचा की मौत का कारण बनने का इरादा नहीं किया था। वह चाचा के साथ अस्पताल भी गया था। इस अपराध के समय आरोपी की उम्र केवल 19 वर्ष थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए