लाइव न्यूज़ :

केरल हाईकोर्ट का आदेश- सबरीमला में प्रमुख स्थानों से हटाए जाएं बेरिकेड

By भाषा | Updated: December 13, 2018 04:58 IST

न्यायमूर्ति रामचंद्र मेनन और न्यायमूर्ति एन अनिल कुमार की खंडपीठ ने कहा कि सबरीमला में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करने का उसका पहले का आदेश ज्यों का त्यों बरकरार है।

Open in App

केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर परिसर की प्रमुख जगहों से बेरिकेड हटाने के बुधवार को निर्देश दिए। अदालत ने पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि रात साढ़े 11 बजे के बाद मंदिर परिसर के रास्ते में पड़ने वाले शरणकुटी पर तीर्थयात्रियों को रोकने जैसी पाबंदियों को भी हटाए।

न्यायमूर्ति रामचंद्र मेनन और न्यायमूर्ति एन अनिल कुमार की खंडपीठ ने कहा कि सबरीमला में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करने का उसका पहले का आदेश ज्यों का त्यों बरकरार है।

पीठ ने तीन सदस्य निगरानी समिति की रिपोर्ट को भी मंजूरी दे दी। इस समिति का गठन अदालत ने 28 नवंबर को सबरीमला मंदिर की तीर्थयात्रा की निगरानी के लिए किया था।

अदालत ने समिति गठित करते हुए कहा था कि सबरीमला मंदिर में कोई भी विरोधी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने 28 सितंबर को सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में जाने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद मंदिर परिसर के आसपास कई हिंसक घटनाएं हुई थीं।

अदालत ने बुधवार को कहा कि भीड़ को देखते हुए पुलिस भीड़ प्रबंधन के लिए उचित उपाय कर सकती है, लेकिन तीर्थयात्रा को परेशानी नहीं हो।

इस बीच पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने बुधवार को कहा कि अपराध शाखा के पुलिस महानिरीक्षक एस श्रीजीत को 15 से 30 दिसंबर तक पंबा और सन्नीधनम इलाकों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह