लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने हाथी पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के लिए न्याय मित्र नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 11:30 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 28 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने तिरुवनंतपुरम जिले के कोट्टूर में हाथी पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करने और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट देने के लिए एक न्याय मित्र नियुक्त किया है।

उच्च न्यायालय ने सस्थमकोट्टा श्री धर्म संस्था टेम्पल के ‘सस्थमकोट्टा नीलाकंदन’ नाम के एक हाथी की दुर्दशा के बारे में मीडिया में आयी खबरों पर 2018 में संज्ञान लिया था और उसी याचिका पर यह फैसला आया है।

उच्च न्यायालय के आदेशों पर इस हाथी को हाथी पुनर्वास केंद्र ले जाया गया और इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गयी। इसके बाद अदालत ने पाया कि कोट्टूर केंद्र में पुनर्वास के दौरान हाथी को इलाज देने और उसकी देखभाल में खामियां रही।

अदालत ने यह भी कहा था कि कोट्टूर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार लाने की बेहद आवश्यकता है क्योंकि यह केरल में इकलौता हाथी पुनर्वास केंद्र है। इसके बाद राज्य सरकार ने अदालत को बताया था कि कोट्टूर केंद्र को उन्नत किया जा रहा है और इसे 51 हेक्टेयर के क्षेत्र तक बढ़ाया जाएगा, जहां हाथियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने न्याय मित्र को 15 जनवरी 2022 को केंद्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया और मामले पर अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग