लाइव न्यूज़ :

केरल माकपा शासन में 'कट्टरपंथियों का अपना देश' बन चुका है: सीतारमण

By भाषा | Updated: February 28, 2021 22:31 IST

Open in App

त्रिप्पुनितुरा (केरल), 28 फरवरी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केरल की माकपा नीत सरकार पर हमला किया और आरोप लगाया कि राज्य इसके पांच वर्षीय शासनकाल में ''कट्टरपंथियों का अपना देश'' बन गया है जोकि ''भगवान का अपना देश'' के तौर पर जाना जाता है।

मंत्री ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर भी उनके बजट को लेकर निशाना साधा और बजट बनाने में केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड की भूमिका को लेकर सवाल उठाया।

पिछले सप्ताह अलप्पुझा में आरएसएस कार्यकर्ता की कथित तौर पर एसडीपीआई कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या किए जाने की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वाम शासित राज्य में हिंसा बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, '' मेरा मन रोता है जब मुझे मुझे ऐसा कहना पड़े कि आरएसएस प्रचारक नंदू कृष्णा को मार दिया गया। क्या यहीं भगवान का अपना देश है?''

केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन की ''विजय यात्रा '' को लेकर आयोजित एक बैठक का उद्घाटन करते हुए सीतारमण ने आरोप लगाया कि केरल में कट्टरपंथियों के दुर्व्यवहार पर सवाल नहीं उठाया जाएगा क्योंकि माकपा का पीछे के दरवाजे से एसडीपीआई के साथ गठबंधन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग