लाइव न्यूज़ :

केरल ने राज्यपाल ने लोगों से कोविड-19 का टीका लगवाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 जनवरी देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं और महामारी से बचने के लिए एहतियात बरतना जारी रखें।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुकाबला करने में केरल का अनुभव चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में महामारी से होने वाली मौत की दर देश में सबसे कम है।

राज्यपाल ने कहा, “एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र धरती पर स्वर्ग की तरह है। बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए आइये हम कोरोना वायरस टीकाकरण के अवसर का लाभ उठाएं और कोविड से बचने के लिए एहतियात तब तक बरतें, जब तक यह महामारी समाप्त नहीं हो जाती।”

इससे पहले खान ने यहां सेंट्रल स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य के मंत्रीगण भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब