लाइव न्यूज़ :

दहेज के खिलाफ जागरुकता के प्रसार के लिए उपवास में शामिल होंगे केरल के राज्यपाल

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दहेज के खिलाफ जागरुकता के प्रसार के लिए बुधवार को होने वाले उपवास में शामिल होंगे।

दहेज देने और लेने के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से गांधी स्मारक निधि और ऐसे अन्य संगठनों द्वारा यहां गांधी भवन में सुबह से शाम तक यह उपवास किया जाएगा।

राज भवन के सूत्रों ने बताया कि गांधीवादी संगठनों की ओर से मिले आमंत्रण पर राज्यपाल ने इस उपवास में शामिल होने का निर्णय लिया और वह इस कार्यक्रम में शाम चार बजकर 30 मिनट से अंत तक शामिल रहेंगे।

इस कार्यक्रम का लक्ष्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर रोक लगाना और केरल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करना है। पिछले महीने खान ने महिलाओं से ‘दहेज को न कहने’ की भावनात्मक अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए