लाइव न्यूज़ :

दहेज के खिलाफ जागरुकता के प्रसार के लिए उपवास में शामिल होंगे केरल के राज्यपाल

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:31 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दहेज के खिलाफ जागरुकता के प्रसार के लिए बुधवार को होने वाले उपवास में शामिल होंगे।

दहेज देने और लेने के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से गांधी स्मारक निधि और ऐसे अन्य संगठनों द्वारा यहां गांधी भवन में सुबह से शाम तक यह उपवास किया जाएगा।

राज भवन के सूत्रों ने बताया कि गांधीवादी संगठनों की ओर से मिले आमंत्रण पर राज्यपाल ने इस उपवास में शामिल होने का निर्णय लिया और वह इस कार्यक्रम में शाम चार बजकर 30 मिनट से अंत तक शामिल रहेंगे।

आज एक वीडियो संदेश जारी करते हुए खान ने कहा, ‘‘ केरल सरकार की ‘स्त्री पक्ष केरल’ पहल दहेज और ऐसी अन्य कुरीतियों को न कहकर हमारी महिलाओं की गरिमा को सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर देती है।’’

खान ने कहा, ‘‘दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है और ऐसा करने पर पांच साल तक की सजा हो सकती है। और इससे ज्यादा वैसे भी यह केरल के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और उनके साथ अन्याय है।’’

इस कार्यक्रम का लक्ष्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर रोक लगाना और केरल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

खान ने कहा, ‘‘आइए, केरल को वास्तव में ईश्वर भूमि बनाएं, जहां लड़कियां और लड़के आगे आएंगे और वैसी शादी को सीधे न बोलेंगे, जिसमें दहेज का लेन-देन हो।’’

पिछले महीने खान ने महिलाओं से ‘दहेज को न कहने’ की भावनात्मक अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग