केरल: राज्यपाल का कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से इंकार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:49 IST2020-12-22T19:49:10+5:302020-12-22T19:49:10+5:30

Kerala: Governor refuses to call special session of assembly for resolution against agricultural laws | केरल: राज्यपाल का कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से इंकार

केरल: राज्यपाल का कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से इंकार

तिरुवनंतपुरम, 22 दिसंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा एवं पारित करने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी देने से मंगलवार को इंकार कर दिया। विधानसभा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि माकपा नीत एलडीएफ सरकार द्वारा बुधवार को प्रस्तावित सत्र आयोजित नहीं हो पाएगा क्योंकि राज्यपाल ने अपनी मंजूरी नहीं दी है।

उन्होंने बताया कि सत्र बुलाने के संबंध में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में लिए गए फैसले को राज्यपाल के समक्ष भेजने के बाद खान ने इसकी तात्कालिकता पर स्पष्टीकरण मांगा था और मुख्यमंत्री ने उन्हें इसका जवाब दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala: Governor refuses to call special session of assembly for resolution against agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे