लाइव न्यूज़ :

केरल के राज्यपाल ने 'विश्व अंग दान दिवस' के मौके पर अपने अंग दान करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 अगस्त केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को 'विश्व अंग दान दिवस' के अवसर पर अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया और राज्य के लोगों से भी अंग दान दाता बनने का आग्रह किया।

मृतसंजीवनी की राज्य संयोजक सारा वर्गीज ने राज्यपाल को ''डोनर कार्ड'' सौंपा। मृतसंजीवनी, केरल का मृतक अंग दाता प्रत्यारोपण कार्यक्रम है।

केरल के राज भवन ने ट्वीट किया, '' राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अंग दान दिवस के मौके पर एक अंग दाता के तौर पर अपनी सहमति दी। मृतसंजीवनी परियोजना की राज्य संयोजक डॉ सारा वर्गीज ने राज्यपाल को डोनर कार्ड सौंपा। राज्यपाल ने लोगों से आगे आकर अंग दाता बनने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

पूजा पाठPanchang 19 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज किसी को भूल से भी पैसे उधार देने से बचें इस राशि के जातक

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारत अधिक खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला