भौतिक विज्ञानी तनु पद्मनाभन के निधन पर केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:06 IST2021-09-17T22:06:21+5:302021-09-17T22:06:21+5:30

Kerala Governor, CM condole the death of physicist Tanu Padmanabhan | भौतिक विज्ञानी तनु पद्मनाभन के निधन पर केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

भौतिक विज्ञानी तनु पद्मनाभन के निधन पर केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

कोच्चि, 17 सितंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर तनु पद्मनाभन के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक ‘‘प्रतिभाशाली विज्ञान संचारक’’ थे तथा उनका निधन पूरे विज्ञान क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा, ‘‘विश्व स्तर पर प्रशंसित सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी पद्मश्री डॉ तनु पद्मनाभन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक प्रतिभाशाली विज्ञान संचारक थे और ब्रह्मांड विज्ञान और खगोल भौतिकी में अनुसंधान में उनके उत्कृष्ट योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना।’’

विजयन ने कहा कि पद्मनाभन नामी भौतिक विज्ञानी थे और उनका निधन पूरे विज्ञान क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले इस अद्वितीय प्रतिभा का जीवन विज्ञान के छात्रों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक शोधकर्ता का निधन केरल के लिए अपूरणीय क्षति है। केरल राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद ने हाल में पद्मनाभन को ‘केरल शास्त्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। भौतिक विज्ञानी के एक पूर्व सहयोगी ने बताया कि 64 वर्षीय पद्मनाभन का शुक्रवार को पुणे में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala Governor, CM condole the death of physicist Tanu Padmanabhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे