लाइव न्यूज़ :

महिलाओं विरोधी अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करना केरल सरकार की प्राथमिकता : विजयन

By भाषा | Updated: October 26, 2021 14:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करना है तथा राज्य में इसके अलावा फिलहाल कोई अन्य नयी अदालत स्थापित करने की अभी कोई योजना नहीं है।

विजयन ने केरल में नयी अदालतों की स्थापना को लेकर विधायक जेवियर चित्तिलापिल्ली द्वारा विधानसभा में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि नयी अदालतें स्थापित करने के लिए वडक्कनचेरी उप-न्यायालय को प्राथमिकता सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार ने अभी नयी अदालतों की स्थापना पर कोई निर्णय नहीं लिया है। मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें शुरू करने को प्राथमिकता दी जा रही है।’’

विजयन ने कहा कि एक बार इन अदालतों के तैयार हो जाने के बाद ही सरकार अन्य नयी अदालतों की स्थापना पर विचार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?