लाइव न्यूज़ :

लाइफ मिशन परियोजना की सीबीआई जांच के खिलाफ केरल सरकार की याचिका खारिज

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:48 IST

Open in App

कोच्चि, 12 जनवरी केरल उच्च न्यायालय ने प्रदेश की एलडीएफ सरकार को झटका देते हुए राज्य सरकार की आवासीय परियोजना “लाइफ मिशन” में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच को चुनौती देने वाली उसकी याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

इस परियोजना का उद्देश्य बेघरों को घर मुहैया करना था।

अदालत ने कहा, “मौजूदा मामले में हाई प्रोफाइल बौद्धिक धोखाधड़ी का खुलासा होगा जिसे सीएजी के ऑडिट से बचने के लिये सहमति-पत्र के जरिये बढ़ाया गया ताकि घूस और अनुचित लाभ हासिल किये जा सकें।”

सीबीआई ने कांग्रेस विधायक अनिल अक्कारा की शिकायत पर यहां एफआईआर दर्ज की थी और यूनिटेक बिल्डर के प्रबंध निदेशक संतोष एप्पन को मुख्य आरोपी तथा सेन वेंचर्स को दूसरा आरोपी बनाया था।

लाइफ मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और एप्पन ने उच्च न्यायालय में अलग-अलग याचिकाएं दायर कर कहा था कि प्राथमिकी, “अवैध, मनमानी और कानून की प्रक्रिया के दुरुपयोग के अलावा कुछ नहीं है, ऐसे में खारिज किये जाने योग्य है।”

अदालत हालांकि उनकी दलीलों से संतुष्ट नहीं हुई।

लाइफ मिशन परियोजना विदेशी योगदान नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी है। इस परियोजना के तहत हाल में आई विनाशकारी बाढ़ में बेघर हुए लोगों के लिये आवास और एक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना है।

अदालत ने कहा कि लाइफ मिशन और यूएई के रेड क्रिसेंट के बीच सहमति पत्र के जरिये एक करोड़ दिरहम की वित्तीय सहायता घरों व स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिये उपलब्ध कराई जानी थी लेकिन लेकिन रकम उपलब्ध कराने वाले और पाने वाले के बीच इसके बाद कोई करार नहीं किया गया।

अदालत ने कहा, “एमओयू के बाद की गई इस गड़बड़ी की प्रकृति इसमें बेहद शिक्षित पेशेवरों – मास्टरमाइंड के शामिल होने का संकेत देती है।”

सहमति-पत्र (एमओयू) के मुताबिक यूएई रेड क्रिसेंट एक करोड़ दिरहम उपलब्ध कराने पर सहमत हुआ था जिसमें से 70 लाख का उपयोग घरों के निर्माण और तीस लाख दिरहम का इस्तेमाल स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिये किया जाना था।

अदालत को इसके बाद तिरुवनंतपुरम में यूएई के महावाणिज्य दूत और यूनिटेक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स तथा संतोष एप्पन की अध्यक्षता वाली सेन वेंचर्स एलएलपी के बीच हुए दो समझौतों में गड़बड़ी मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल