लाइव न्यूज़ :

मलयालम फिल्मों के निर्देशक हरिहरन को केरल सरकार का जे सी डेनियल पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर नामी निर्देशक हरिहरन को मलयालम सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए जे सी डेनियल पुरस्कार मिला है। यह केरल सरकार का सर्वोच्च सम्मान है।

संस्कृति मंत्री ए के बालन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मलयालम में पहली मूक फिल्म बनाने वाले जे सी डेनियल के नाम पर हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत पांच लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।

जाने माने लेखक एम टी वासुदेवन नायर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति ने पिछले पांच दशक में मलयालम सिनेमा में योगदान के लिए हरिहरन के नाम का चयन किया । इस समिति में निर्देशक हरिकुमार, अदाकारा मधुबाला, चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष कमल और संस्कृति विभाग की सचिव रानी जार्ज सदस्य थे।

पिछले साल वरिष्ठ अभिनेत्री शीला को इस सम्मान से नवाजा गया था। इससे पहले निर्देशक अदूर गोपालकृष्णन और गीतकार श्रीकुमारन थंपी को भी यह पुरस्कार मिल चुका है ।

हरिहरन की 1988 में प्रदर्शित ‘ओरू वडक्कन वीरगाधा’ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार और राज्य के छह पुरस्कार मिले थे।

हरिहरन ने ‘सरगम’, ‘पंचगनी’, ‘अमृतम गमाया’ जैसी करीब 50 फिल्मों का निर्देशन किया।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं