लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिए केरल सरकार की ‘हेल्पलाइन’ पर दो लाख से अधिक कॉल आई

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:45 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, सात अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं की मदद के वास्ते शुरू की गई हेल्पलाइन सुविधा ‘मित्र 181’ पर अब तक दो लाख से अधिक कॉल आयी है। उन्होंने लोगों से संकट में होने पर इस सेवा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की।

विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि आपातकालीन हेल्पलाइन पर प्राप्त कुल कॉलों में से, 90,000 कॉल करने वाले लोगों को मदद प्रदान की गई। महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण के लिये ‘मित्र 181’ परियोजना की शुरूआत 2017 में की गयी थी।

केरल राज्य महिला विकास निगम इस आपात हेल्पलाइन नंबर को 24 घंटे चला रहा है। यह निगम महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में काम करता है।

इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सभी कर्मचारी महिलाएं हैं और उनके पास कानून एवं सामाजिक कार्य जैसी पेशेवर योग्यता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल