लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार का ईसाई नादर समुदाय को एसईबीसी श्रेणी में शामिल करने का निर्णय

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 जून केरल की वाम सरकार ने साउथ इंडियन यूनाइटेड चर्च (एसआईयूसी) को छोड़कर राज्य में ईसाई नादर समुदाय को सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े समुदायों (एसईबीसी) की सूची में शामिल करने का बुधवार को फैसला किया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में समुदाय को एसईबीसी श्रेणी में शामिल करने की मंजूरी दी गई, जो इसके सदस्यों के लिए प्रवेश परीक्षाओं और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश में लाभकारी होगा।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि पिछड़ा समुदाय विकास एवं उच्च शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों को इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने और इसे जल्द लागू करने का निर्देश दिया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि मुख्य सचिव प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने की देखरेख करेंगे।

बयान में कहा गया है कि सरकार पहले ही समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल कर चुकी है, जिससे उन्हें नौकरी में आरक्षण मिल सके।

एसआईयूसी ईसाई पहले से ही एसईबीसी श्रेणी में शामिल है और अन्य नादर ईसाई समुदाय को इसका हिस्सा बनाने की लंबे समय से मांग रही है।

इसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने कोच्चि में एकीकृत जल परिवहन परियोजना के लिए 1,064.83 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी देने का भी फैसला किया। इसमें कहा गया है कि 228.76 करोड़ रुपये केएफडब्ल्यू डेवलप्मेंट बैंक से पूरा करने के लिए ऋण के रूप में लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल