लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार तमिलनाडु के साथ परम्बिकुलम-अलियार समझौते के नवीनीकरण की इच्छुक : विजयन

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर केरल सरकार ने मंगलवार को कहा कि उनका उद्देश्य बातचीत के जरिए राज्य के हितों की रक्षा करते हुए पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ परम्बिकुलम-अलियार समझौते का नवीनीकरण करने का है। यह दशकों पुराना नदी जल बंटवारा समझौता है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में कहा कि समझौते के नवीनीकरण के लिए वार्ता 1988 में शुरू हुई थी लेकिन अधिशेष जल के बंटवारे समेत विभिन्न मुद्दों पर सहमति के अभाव में अब तक अंतिम निर्णय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां 2019 में अंतर-राज्य जल समझौतों पर आयोजित मुख्यमंत्री-स्तरीय सम्मेलन के दौरान तमिलनाडु सरकार ने समझौते का नवीनीकरण करने पर सहमति जताई थी।

विजयन ने कहा कि इसके लिए दोनों राज्यों के विभाग सचिवों के संरक्षण में विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय समितियां गठित की गई थीं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इन समितियों की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन बैठकों में लिए गए निर्णयों के आधार पर, परम्बिकुलम-अलियार समझौते की समीक्षा के वास्ते एक शुरुआती रूपरेखा तैयार करने के लिए तमिलनाडु के साथ सहमति बन गई है।”

केरल नदी-जल बंटवारे के समझौते को लेकर तमिलनाडु के दृष्टिकोण पर चिंता व्यक्त करता है। यह समझौता 1970 में हुआ था लेकिन 1958 से लागू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल