लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार केंद्र के निर्देश के मुताबिक कोविड-19 के टीका का इस्तेमाल करेगी : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: January 3, 2021 16:23 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, तीन जनवरी भारत के दवा नियंत्रक द्वारा भारत बायोटेक के कोविड-19 टीका और ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीका कोविशील्ड को सीमित आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिए जाने के बाद केरल की सरकार ने रविवार को कहा कि केंद्र के हामी भरते ही राज्य इसका वितरण करने के लिए तैयार है।

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरूवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कोवैक्सीन को मंजूरी देने की आलोचना की और कहा कि यह समय पूर्व और खतरनाक है।

थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘कोवैक्सीन का अभी तक तीसरे चरण का परीक्षण नहीं हुआ है। मंजूरी समय से पहले दी गई है और यह खतरनाक हो सकता है। डॉ. हर्षवर्धन को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। पूरा परीक्षण होने तक इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। इस बीच भारत एस्ट्राजेनेका के टीके से शुरुआत कर सकता है।’’

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि केंद्र की मंजूरी मिलते ही राज्य टीका का वितरण करने के लिए तैयार है।

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक टीके का इस्तेमाल करेंगे। केंद्र की मंजूरी मिलते ही हम टीका के वितरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईस लाइन्ड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर), कोल्ड बॉक्स आदि तैयार हैं और राज्य में टीके के वितरण का स्थान भी तय कर लिया गया है।’’

कोवैक्सीन और थरूर की आलोचना के बारे में पूछने पर मंत्री ने कहा कि राज्य को अभी तक टीके पर आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और इस पर वह बाद में टिप्पणी करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!