लाइव न्यूज़ :

केरल : सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच केरल की वाम मोर्चा नीत सरकार ने शुक्रवार को कहा कि बेमतलब शनिवार-रविवार को घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोविड विशेष सर्विलांस टीम के प्रमुख उपमहानिरीक्षक संजय कुमार गुरुदिन ने पत्रकारों को बताया कि 24-25 अप्रैल को सिर्फ आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को बाहर निकलने की अनुमति होगी।

सरकार ने 21 अप्रैल को जारी एक आदेश में कहा कि 24 अप्रैल को सभी सरकारी दफ्तरों, बैंकों और सार्वजनिक उपक्रमों में अवकाश रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि 24-25 अप्रैल को सिर्फ आवश्यक सेवाओं और आपात गतिविधियों की अनुमति होगी।

गुरुदिन ने कहा, ‘‘आवश्यक सेवाओं और आपात गतिविधियों में शामिल लोग अपना पहचानपत्र दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। पहले से तय विवाह समारोह आदि कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए आयोजित किए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos