लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को दो करोड़ रुपये देगी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अगस्त केरल सरकार ने बुधवार को हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। श्रीजेश जापान के टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों में से एक थे।

राज्य के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि केरल शिक्षा विभाग के उप निदेशक श्रीजेश को संयुक्त निदेशक के रूप में पदोन्नत भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पुरस्कार पर निर्णय लिया गया।

मंत्री ने आगे कहा कि राज्य के आठ अन्य खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जिन्होंने ओलंपिक में भाग लिया था।

उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों को देश का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित करेगा।

मंगलवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष ने श्रीजेश के लिए पुरस्कार की घोषणा में देरी की आलोचना की।

आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अब्दुरहीमन ने कहा कि इस तरह के फैसले कैबिनेट द्वारा लिए जाते हैं।

एक भारतीय व्यवसायी शमशीर वायलिल ने श्रीजेश को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि भारत की हॉकी टीम ने 41 साल बाद पदक जीतकर ओलंपिक में इतिहास रचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह