लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने पर विचार करेगी : मंत्री

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:55 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, नौ अगस्त केरल सरकार ने कहा है कि प्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के बाद वह चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर विचार करेगी, लेकिन यह केंद्र सरकार और संबंधित कोविड-19 विशेषज्ञ एजेंसियों की मंजूरी के तहत होगा । सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

सिवनकुट्टी ने कहा कि ऑनलाइन और डिजिटल कक्षायें स्थायी समाधान नहीं हैं और प्रदेश में बच्चों के टीकाकरण के बाद स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर विचार किया जा सकता है।

मंत्री ने विधानसभा में कहा, ‘‘दूसरे प्रदेशों में स्कूलों को खोले जाने संबंधी रिपोर्ट हमने देखी है । हम लोगों को सबसे पहले बच्चों का टीकाकरण करने की जरूरत है और इस मामले में केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न दिशानिर्देशों का पालन किया जाना है

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार एवं संबंधित कोविड-19 विशेषज्ञ समितियों तथा एजेंसियों की मंजूरी के बाद राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोले जाने के विकल्प पर विचार करेगी ।

विधानसभा में सिवनकुट्टी विधायक रामचंद्रन कडन्नापल्ली द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल